top of page

नवरात्री के सातवे दिन करें कालरात्रि की पूजा

23 Oct 2023

नवरात्री के सातवे दिन धुमैला रंग के वस्त्र धारण करें

माँ कालरात्रि देवी दुर्गा के नौ रूपों में से सातवां स्वरूप है| नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा की जाती है| इस स्वरूप में माता का वर्ण काजल के समान काला होता है| माता कालरात्रि को शुभंकरी, महायोगीश्वरी और महायोगिनी भी कहा जाता है|


दुष्टों का नाश करने और रोगों की मुक्ति के लिए माता कालरात्रि की पूजा की जाती है| माता कालरात्रि की पूजा करने से सभी रोगों का नाश होता है, शत्रुओं पर विजय मिलती है, ग्रह बाधा और भय दूर होते हैं| इनके पूजन से भूत प्रेत, अकाल मृत्यु, रोग, शोक आदि सभी प्रकार की परेशानियां भी समाप्त हो जाती हैं|


माता कालरात्रि की पूजा, सुबह और रात के समय में की जाती है| मान्यता है कि मां को रातरानी का फूल बहुत पसंद है|


ये भी पढ़ें -



bottom of page