top of page

सफलता की चौदहवी वर्षगांठ

9 Jun 2023

हिंदी दैनिक अखबार मालवा हेराल्ड ने पूरे किये 14 वर्ष

14 वर्ष पहले आज ही के दिन 44 बहादुरगंज स्थित भगवती ऑफसेट से उज्जैन के हिंदी दैनिक समाचार पत्र मालवा हेराल्ड का प्रथम अंक प्रकाशित हुआ | आज 14 वर्ष बाद उसी जूनून से समाचार पत्र का प्रकाशन जारी है | समाचार पत्र के संपादक विजय शर्मा एक साधारण व्यक्तित्व के धनि हैं, आज के पूंजीवादी दौर में जहाँ पत्रकारिता में उद्योग जगत की रूचि बढती जा रही है | विजय शर्मा का नाम शहर के उन चंद अख़बार मालिकों में शामिल है, जो अपना सम्पूर्ण समय समाचार पत्र एवं प्रिंटिंग प्रेस पर देते हैं |


आज पूरे विश्व में मीडिया जगत से जुड़े व्यक्तियों का स्वयं को सीधे किसी व्यवसाय से जोड़ लेने के विषय पर चर्चा बनी रहती है | ऐसे में उज्जैन शहर में कुछ ही ऐसे नाम हैं जो समाचार पत्र के अलावा किसी और काम में विशेष रूचि नहीं रखते | 'अपने उसूलों पर चलते रहने में कुछ कठिनाई तो आती है' - उन सभी परिस्थियों का सामना करते हुए पिछले 14 वर्षों में समाचार पत्र में नगर, प्रदेश एवं देश हित की कई ख़बरें प्रकाशित हुई | यह सब हमारे संपादक विजय शर्मा के आदर्शों पर चलने के कारण ही संभव हो सका | आज प्रतिदिन समाचार पत्र में सकारात्मक उर्जा देने वाली ख़बरें एवं आलेख प्रकाशित होते हैं |


आज के समय देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 100 से अधिक लेखक, संवाददाता एवं प्रतिनिधि नियमित तौर पर अपने आलेख डिजीटल माध्यम से समाचार पत्र को पहुंचाते हैं | आज से एक वर्ष पूर्ण अपनी 13वी वर्षगांठ पर समाचार पत्र ने अपना डिजीटल वर्जन भी वेबसाइट के माध्यम से शुरू किया | आज हम www.malwaherald.com पर अपनी ख़बरों के साथ 24 घंटें बिना किसी व्यवधान के उपलब्ध हैं | इसी वेबसाइट पर दैनिक समाचार पत्र की ई-प्रति भी उपलब्ध है | पाठक यदि समाचार पत्र की पुरानी प्रति प्राप्त करना चाहें तो वे हमे सब्सक्राइब करके इसे प्राप्त कर सकते हैं |


----------------------------------------------------------------------

दैनिक मालवा हेराल्ड की पिछले वर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ

----------------------------------------------------------------------

-- गूगल सर्च सहित सभी महत्वपूर्ण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपस्थिति दर्ज करना

-- समाचार पत्र की वेबसाइट का निर्माण एवं संचालन

-- समाचार पत्र की ई-प्रति एवं पुरालेख प्रतियां देश विदेश में बैठें पाठकों को उपलब्ध करना


-------------------

विशेष आभार

-------------------

लेख के अंत में समाचार पत्र के संपादक विजय शर्मा का आभार जिन्होंने मुझे इस जन कल्याण के कार्य से जुड़ने का मौका दिया | आज से 14 वर्ष पहले उन्होंने जो मालवा हेराल्ड शुरू किया था वह लगभग पूरे प्रदेश-देश में अपने प्रतिनिधियों एवं डिजिटल कंटेंट के माध्यम से सेवाएं दे रहा है | मैं दैनिक मालवा हेराल्ड परिवार से जुड़े सभी पाठकों, संवाददाताओं, लेखकों, प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों का ह्रदय से धन्यवाद व्यक्त करता हूँ |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page