top of page

कठघरे में खड़ी पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की प्रेम कहानी

14 Jul 2023

पाकिस्तानी यूट्यूबर ने जताया एजेंट होने का शक

पबजी के जरिए प्यार और फिर शादी के लिए पाकिस्तान से भारत आने वाली सीमा हैदर देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।कुछ लोग सीमा हैदर के कदम की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उसके क़दम पर सवाल भी उठा रहे हैं। हालाँकि यह प्रेम कथा सवालों के घेरे में है :-

————

पाकिस्तानी यूट्यूबर ने बताया एजेंट

————

पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब मलिक ने सीमा हैदर के नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल होने पर सवाल उठाए हैं, मलिक का कहना है कि सीमा पाकिस्तान की एजेंट हो सकती है जो भारत में किसी स्पेशल टास्क पर भेजी गई है। हालांकि कई लोगों ने यूट्यूबर के सवाल को बेबुनियाद बताते हुए पाकिस्तान में महिलाओं के हालात पर ही सवाल उठा दिए हैं।

————

5वीं पास सीमा बोलती है फर्राटेदार अंग्रेजी

————

सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि सीमा हैदर ने खुद बताया है कि वह 5वीं पास है लेकिन उसकी अंग्रेजी पर पकड़ काफी अच्छी है, सीमा ने बताया था कि पबजी खेलने के दौरान उसकी और नोएडा के सचिन की बातचीत शुरू हुई। दोनों के बीच प्यार हुआ और वह अपना घर छोड़कर भारत आ गई, सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि सीमा ने वीजा खुद बनाया था। ऐसे में जिस प्रक्रिया से गुजरना हुआ होगा उसे पूरा करना सीमा के लिए आसान नहीं रहा होगा।

—————-

कंप्यूटर और मोबाइल चलाने में है एक्सपर्ट

—————-

सीमा हैदर ने भले ही 5वीं तक ही पढ़ाई की हो लेकिन वो कंप्यूटर और मोबाइल चलाने में एक्सपर्ट है। पबजी खेलने की शौकीन सीमा को मोबाइल पर ही सचिन से प्यार हो गया। सचिन और सीमा हर दिन दो से तीन घंटे पबजी पर सचिन से बात करती थी। यही नहीं जब वह भारत आई तो उसने दूसरों से हॉट स्पॉट लेकर सचिन से बात की।

—————

सीमा ने पाकिस्तान के हैदर से किया था प्रेम विवाह

—————

सीमा हैदर का एक हलफनामा भी सामने आया है, जिसने सीमा के एक बड़े झूठ का खुलासा किया है। हलफनामें से पता चलता है कि गुलाम हैदर के साथ उसकी शादी बिना किसी दबाव के हुई थी। इस हलफनामे में साफ-साफ लिखा है कि उसने गुलाम हैदर से शादी करने से 10 दिन पहले ही अपने पिता का घर छोड़ दिया था क्योंकि उसके घरवाले उसकी मर्जी के बिना उसकी शादी कर रहे थे। यहां तक कि हलफनामे और आधार कार्ड की उम्र में भी काफी अंतर है।

—————

पाकिस्तानी सेना में तैनात है सीमा का भाई

—————

सीमा की प्रेम कहानी पर इसलिए शक बढ़ता है क्योंकि सीमा ने खुद बताया है कि उसका भाई पाकिस्तानी सेना में तैनात है। अगर ऐसा है तो सीमा पर संदेह और भी ज्यादा बढ़ जाता है। सीमा ने मीडिया को बताया है कि उसने 12 लाख में अपनी जमीन बेची और उन रुपयों से पहले दुबई फिर नेपाल के रास्ते भारत आई।


मुख्य बात यह है कि सीमा हैदर के पास कई पासपोर्ट मिले हैं.।जो संदेह की सबसे बड़ी वज़ह हैं, सीमा हैदर जांच एजेंसियों की रडार पर हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर सीमा को अपने प्यार के लिए भी भारत आना था तो उसने गैर कानूनी तरीका क्यों अपनाया ?

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page