top of page

उतार चढ़ाव के साथ अब हम 14 के हुए…

9 Jun 2023

दैनिक मालवा हेराल्ड के 14 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में

14 वर्ष पूर्व आज ही के दिन आपके अपने दैनिक मालवा हेराल्ड की स्थापना पितृ पुरूष …………..के हाथों से हुई थी। हमारा शुरूआत से इसके प्रकाशन को लेकर एक ही ध्येय था कि गरीब,मजलूम,असहाय वर्ग की आवाज को बुलंद किया जाए। उनके हक की आवाज को उठाया जाए।पितृ पुरूष ने उस कर्म की शुरूआत की और कुछ ही समय बाद यह बोझ हमने अपने कंथों पर ले लिया। इन 14 सालों में हमने उतार-चढ़ाव के तमाम झंझावतों को देखा। कई परेशानियां अमूमन रोज सामने आई।एक अखबार के प्रति दिन प्रकाशन एवं आधुनिकता में समाहित बाजार में हमने जैसे तैसे अपने आप को कई ठोकरें खाने के बाद वैसे ही स्थापित किया जैसे एक बच्चा घुटने चलते-चलते खड़ा होता है गिरता है, फिर उठता है फिर चलता है। इस बीच कई बार उसे चोंट भी लगती है। यही हाल हमारा हुआ। आर्थिक परेशानियों से जुझते हुए जैसे तैसे हमने अपनी प्रारंभिक डगर को पार किया। सरकार की नई –नई नितियों के बीच हमने अपने आप को साबित भी किया और हम तमाम झंझावतों को सहते हुए आज अपने पैरों पर खडे हो गए और बाजार में उस किशोर की तरह दौड़ रहे हैं जिसे पकड़ना सहज नहीं है। इतने वर्षों में सर्वहारा वर्ग की आवाज उठाने में हम न झूके न ही रूके । हमने समझौता करने की बजाय पीछे जाना कबूल कर लिया। वक्त का पहिया घूमता जा रहा है आपका मालवा हेराल्ड अब उज्जैन संभाग में प्रमुखता से पढ़ा जाने वाला समाचार पत्र बन गया है।अच्छी प्रसार संख्या के साथ इसका प्रकाशन निरंतर है।निर्भिक होकर हम बराबर हर उस मुद्दे को पाठकों के सामने रख रहे हैं जिसे उन्हे जानने का अधिकार है।पाठकों के प्रेम,स्नेह से हम अभिभूत हैं । एजेंटों,विज्ञापन दाताओं की शुभकामना एवं सहयोग के साथ हम भविष्य की योजना को साकार करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। इन 14 वर्षों में हमारा नाम नीवं के पत्थर की तरह कुछ साथियों ने दिया उनकी हौंसला अफजाई ने हमें हमेशा संबल दिया। हम अपने पाठकों,संवाददाताओं,एजेंटों,विज्ञापनदाताओं,के साथ ही मध्यप्रदेश शासन का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने लघु समाचार पत्रों को बराबर पोषित करते हुए आगे बढने का आधार दिया। सभी का धन्यवाद आपके सहयोग से यह यात्रा निरंतर है,अपना सहयोग बनाए रखें।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page