top of page

वसुधा पूछती है

अल़-सुब्ह

बारिश की बूँदें देख

वसुधा आखिर पूछती है-

समीर !

ऐसे भी कोई ब्याह कर लाता है

जामुनी बदरी को रात्रि में ही ?

पता तो है न... नील व्योम को

कि उनकी बेटी आई है यहाँ ?

माँ की बातें सुन

समीर शांत है पर,

कजरारी नयनों वाली बहुरिया

मुस्काती हुई हँस रही है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page