
29 Jul 2023
जहाँ एक बार में खड़ी हो सकती हैं 44 ट्रेनें
दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल है. यह अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी में स्थित है. इसका निर्माण उस दौर में हुआ, जब भारी भरकम मशीनें नहीं हुआ करती थीं. इस सबसे बड़े रेलवे स्टेशन को बनाने में दो साल से भी ज्यादा का वक्त लग गया था| अमेरिका में स्थित इस स्टेशन का निर्माण साल 1903 से 1913 के बीच किया गया था. इस रेलवे स्टेशन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है|
न्यूयॉर्क के इस रेलवे स्टेशन पर कुल 44 प्लेटफॉर्म हैं. यानी कुल 44 ट्रेनें एक साथ यहां खड़ी हो सकती हैं. इस स्टेशन पर रोजाना औसतन 660 मेट्रो नॉर्थ ट्रेन्स गुजरती हैं और 1,25,000 यात्री सफर करते हैं. इस रेलवे टर्मिनल में दो अंडरग्राउंड लेवल्स हैं. यहां 41 ट्रैक्स ऊपरी लेवल पर और 26 ट्रैक्स निचले लेवल पर हैं. यह स्टेशन 48 एकड़ जमीन पर बना हुआ है|

कई हॉलीवुड फिल्मों में नजर आता है ये रेलवे स्टेशन
यहां एक सीक्रेट प्लेटफॉर्म भी है जो स्टेशन के ठीक बगल में बने वॉल्डोर्फ एस्टोरिया होटल के ठीक नीचे है. प्रेसिडेंट फ्रैंकलिन रूसवेल्ट होटल से सीधे इस खूफिया प्लेटफॉर्म पर व्हीलचेयर के सहारे उतरे थे जिससे वो जनता और मीडिया का सामना करने से बच सकें. हर साल स्टेशन से करीब 19 हजार चीजें खो जाती हैं और उनमें से करीब 60 फीसदी को प्रशासन द्वारा लौटा दिया जाता है. कई हॉलीवुड फिल्मों में इस खूबसूरत रेलवे स्टेशन को दिखाया जा चुका है. क्योंकि यहां अक्सर फिल्मों की शूटिंग होती है|
यह रेलवे स्टेशन ना सिर्फ बड़े होने के कारण बल्कि अनूठी वास्तुकला और शानदार डिजाइन के लिए मशहूर है| इस स्टेशन का नाम अमेरिका की ऐतिहासिक इमारतों में शामिल है| इस स्टेशन की खूबसूरती के आगे आलीशान महल और मॉल भी फीके लगते हैं| आज यह अमेरिका में आवागमन का सबसे बड़ा केंद्र है और पर्यटकों के आकर्षण के दृष्टिकोण से न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर के बाद दूसरा सबसे केंद्र है|