top of page

Ujjain: 14 साल की बालिका को अगवा कर किया दुष्कर्म

उज्जैन। रात को पानी की मोटर बंद करने बाहर आई बालिका को गांव के युवक ने अगवा कर लिया और समीप खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। बालिका का शोर सुनकर पिता और भाभी पहुंचे। आरोपी भाग निकला था।


चिमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उंडासा में रहने वाली 14 वर्षीय बालिका कक्षा 8 वीं की छात्रा है। शनिवार को उसकी मां और बहन रिश्तेदारी में कानड़ गये थे। घर पर पिता और भाभी थे। भाई बाजार से नहीं लौटा था। बालिका रात 9 बजे के लगभग घर के बाहर पानी की मोटर बंद करने के लिये निकली थी। तभी गांव में रहने वाला अर्जुन पिता मदन ने उसका मुंह दबाया और उठाकर समीप खेत में ले गया। जहां बालिका के साथ गलत काम करने लगा। बालिका ने शोर मचाया, पिता और भाभी आवाज सुनकर घर के पीछे खेत तक आये, अर्जुन उन्हे देख भाग निकला। बालिका का भाई देर रात घर लौटा और परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। एसआई करण खोवाल ने बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा और परिजनों की शिकायत पर आरोपी अर्जुन के खिलाफ धारा 363, 366-ए, 376, 376 (3) और लैगिंग अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम की धारा 3, 4 (2) में प्रकरण दर्ज कर एक टीम रात में ही उंडासा रवाना की। आरोपी फरार हो चुका था, जिसकी तलाश की जा रही है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page