top of page

विवेकानंद कॉलोनी में 4 दिवसीय सहज योग ध्यान शिविर प्रारंभ

20 May 2023

रिमझिम बूँदाबाँदी के बीच साधको ने किया ध्यान

उजैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | मानसिक शान्ति और स्वस्थ शरीर के लिए सहज योग का तीन दिवसीय नि शुल्क शिविर विवेकानंद कॉलोनी के विवेकानंद उद्यान में आज से प्रारंभ हुआ जिसमे बड़ी संख्या में नए साधकों ने लाभ लिया ।


विवेकानंद कालोनी में शनिवार को प्रथम सत्र की शुरुआत हुई । इस अवसर पर नए साधकों को कुण्डलिनी शक्ति जागरण एवं ध्यान की विधि बतायी गई । सहज योग की शुरुआत 5 मई 1970 को श्री माताजी निर्मला देवी जी द्वारा की गई थी और आज विश्व के 140 अधिक देशों में सहज योग किया जाता है । यह शिविर 22 मई तक चलेगा तथा पूर्णतः निःशुल्क है । शिविर का समय सायं छह से सात है | पार्षद दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी ने वार्ड वासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने की अपील की है |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page