top of page

Ujjain News : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के 751 तीर्थ यात्री अयोध्या के लिए रवाना

उज्जैन। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत बुधवार को जिले के ग्रामीण एवं नगरीय निकायों के 751 यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन तीर्थ यात्रियों को लेकर उज्जैन रेलवे स्टेशन से रवाना हुई।


जिले के समाजसेवी,जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हरी झण्डी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया,कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट,एमआईसी सदस्य जितेंद्र कुवाल,उपायुक्त नगर निगम मनोज मौर्य, अंतरसिंह देवड़ा,महेंद्र सिंह सोलंकी,उमेश सेंगर ने दीप प्रज्ज्वलन किया। सभी तीर्थ यात्रियों का पुष्प हारों से स्वागत कर सफल यात्रा की शुभकामनाएं प्रेषित की। सामाजिक न्याय विभाग के कलाकारों द्वारा यात्रियों के समक्ष सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में डमरू वादक दल आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत आईआरसीटीसी द्वारा यात्रियों के भ्रमण,भोजन,निवास आदि की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र भट्ट ने किया ,आभार नोडल अधिकारी श्री सतीश कुमार सोलंकी ने किया।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page