
उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड। मान के कार्यक्रम में गया परिवार वापस लौट रहा था रात को लघुशंका के लिए गाड़ी रोकी गई उसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक वृद्ध को तेज गति से आए वाहन ने कुचल दिया। वृद्ध गंभीर घायल हो गया था जिसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सोयत का रहने वाला परिवार चार पहिया वाहन में सवार होकर ब्यावरा राजगढ़ मान के कार्यक्रम में गया था। रात को परिवार के 10 से 12 सदस्य वापस सोयत लौट रहे थे। रात 1:00 बजे रास्ते में सुसनेर के समीप लघुशंका के लिए वाहन रोका गया। परिवार में शामिल किशन लाल पिता देवीलाल मेघवाल 65 वर्ष गाड़ी से उतर कर सड़क किनारे खड़े हुए थे उसी दौरान तेज गति से आई एक गाड़ी ने किशन लाल को कुचल दिया गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के अनुसार किशन लाल सोयत में जूते चप्पल की दुकान संचालित करते थे। चौकी पुलिस के अनुसार परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव अपने साथ ले गए हैं मामले की जांच राजगढ़ पुलिस को सौंपी जाएगी।