top of page

Ujjain News : महिदपुर में हादसा

19 Jun 2023

ट्रेक्टर ट्राली में दबने से बच्चे की मौत

उज्जैन। महिदपुर में आज कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री की सभा के दौरान भीड़ के बीच ट्रेक्टर से गिरने पर बालक की मौत हो गई। बालक परिवार के साथ गांव लौट रहा था।


आगर मालवा का रहने वाला शिवम पिता राहुल (8) अपनी मां के साथ मामा के घर ग्राम मऊ आया था। सुबह परिवार ट्रेक्टर से महिदपुर आया था, दोपहर में लौटते समय कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा को लेकर काफी भीड़ हो गई। शिवम परिवार के ट्रेक्टर पर बैठा हुआ था। भीड़ में धीरे-धीरे आगे ट्रेक्टर बढ़ा रहे चालक को बार-बार ब्रेक लगाने पड़ रहे थे। जिससे परिवार को झटका लगा रहा था। इसी बीच जैसे ही ट्रेक्टर आगे बढ़ा शिवम नीचे गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोंट लगी। परिवार भीड़ के बीच से जैसे-तैसे निकलकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन शिवम की मौत हो चुकी थी। महिदपुर पुलिस ने सूचना मिलने पर मामले में मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम कराया है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page