top of page

MP News : Agar - रिश्वतखोर सीएमएचओ गिरफ्तार

16 Jun 2023

लोकायुक्त ने किया रेंज हाथों गिरफ्तार

आगर.दैनिक मालवा हेराल्ड | लोकायुक्त की टीम ने आगर सीएमएचओ आर सी कुरील को उनके शासकीय आवास 10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा | कुरील ने संविदा चिकित्सक शिशु रोग विशेषज्ञ भगवानदास राजोरिया से उनकी सेवाओं की अच्छी रिपोर्ट बनाने के एवज में 20000 रुपए की मांग की, बाद में 10000 रुपए में सौदा तय हुआ | राजोरिया ने इस बात शिकायत लोकायुक्त से की, वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत संविदा के रूप में आगर मालवा में पदस्थ हैं |


लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान और निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने इस संदर्भ में जांच पड़ताल की | इसी मामले में लोकायुक्त टीम ने आज सुबह कारवाही करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाँथ पकड़ लिया | प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरील पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है | आरोपी सीएमएचओ आर सी कुरील को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा भी कर दिया गया है |


डॉक्टर भगवान दास राजोरिया मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न जिलों में चिकित्सक के पद पर सेवाएं दे चुके हैं, वे एक अच्छे शिशु रोग विशेषज्ञ हैं | आगर सीएमएचओ आर सी कुरील ने राजोरिया को रिकॉर्ड ख़राब ना करने का हवाला देकर कुछ रुपए लेने की बात कही | इस मामले में डॉ राजोरिया ने रिश्वत ना देते हुए लोकायुक्त से उनकी शिकायत कर दी |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page