
उज्जैन । शिप्रा नदी में लगातार डूबते श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार तड़के राजस्थान के कोटा से आए युवक की डूबने से मौत हो गई 12 दिन में 5 लोग अपनी जान गवा चुके हैं जिसमें लोगों की जान बचाने वाला तैराक दल का सदस्य भी शामिल है। शिप्रा में डूबने से हो रही मौतों को लेकर सुरक्षा इंतजामों पर अब सवालिया निशान लग रहे हैं जिसको लेकर कांग्रेस में राम घाट पर प्रदर्शन कर इंतजामों को पुख्ता करने की मांग रखी।
कस्तूरपुरा कोटा राजस्थान में रहने वाला गौरव पिता घनश्याम सेन 18 वर्ष बुधवार रात 11 बजे दोस्त अर्जुन प्रजापति, संत कुमार मीणा और सनी सेन के साथ ट्रेन में सवार होकर उज्जैन पहुंचा था। चारों दोस्त गुरुवार तड़के 4 बजे के लगभग नहान करने के लिए शिप्रा नदी पहुंच गए। चारों घाट पर बैठकर स्नान कर रहे थे उसी दौरान गौरव घाट पर चली गई की वजह से फिसल कर पानी की गहराई में चला गया। उसे डूबता देख तीनों दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन गौरव डूब चुका था। दोस्तों ने शोर मचाया आवाज सुनकर रामघाट पर मौजूद होमगार्ड सैनिक मौके पर पहुंचे तैराको की मदद से आधे घंटे में ही गौरव को तलाश कर बाहर निकाल लिया गया उसकी सांसें थम चुकी थी। जानकारी लगने पर महाकाल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच रही थी। गौरव की बॉडी जिला अस्पताल ले जाने के लिए शव वाहन को कॉल किया गया लेकिन 3 घंटे तक वाहन रामघाट पर नहीं पहुंचा। करीब 3 घंटे बाद गौरव को पुलिस दोस्तों के साथ जिला अस्पताल लेकर पहुंची और शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया गया। इस दौरान दोस्त अर्जुन ने बताया कि गौरव कक्षा 12वीं का छात्र था और पिता प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं गौरव का एक छोटा भाई भी है। महाकाल थाना पुलिस के अनुसार परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया। गौरतलब हो कि बुधवार सुबह शिप्रा नदी रामघाट से मां शिप्रा तैराक दल के सदस्य अर्जुन काहार का शव बरामद किया गया था। इससे पहले नानाखेड़ा नेहरू नगर और बेगमपुरा में रहने वाले युवकों की भूखी माता घाट पर डूबने से मौत हो गई। 11 जून को सूरत से आए परिवार का 14 वर्षीय पुत्र शिप्रा डूब गया। पिछले 12-13 दिनों में 5 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है।
—————————————
कांग्रेस नेता बोले घाटों पर लगे रेलिंग
—————————————
शिप्रा नदी में लगातार डूबने से हो रही जवान लोगों की मौत के मामले में गुरुवार दोपहर कांग्रेस नेता विक्की यादव अपने समर्थकों के साथ रामघाट पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही के चलते श्रद्धालु डूब रहे हैं और उनकी मौत हो रही है। शिप्रा के घाटों पर रेलिंग लगाई जाए ताकि श्रद्धालु डूबने से बच सकें। भाजपा के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और विधायक पारस जैन को अपने विधायक मद से राम घाट पर सुरक्षा के इंतजामों को पूरा कराना चाहिए। विक्की यादव ने बुधवार सुबह रामघाट से मिली तैराक दल के सदस्य अर्जुन कहार की मौत पर प्रशासन से मांग की कि उसके परिवार को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाए। अर्जुन काहार 200 से अधिक लोगों की शिप्रा में डूबने से जान बचा चुका था।