top of page

प्राधिकरण अध्यक्ष ने किया C21 के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

उज्जैन| उक्त जानकारी देते हुए प्राधिकरण के मुख्य कार्यपाली अधिकारी श्री संदीप सोनी ने बताया कि आज शाम को 4:00 बजे उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री श्याम बंसल जी ने नानाखेड़ा क्षेत्र में बनाए जा रहे C21 परिसर के तृतीय चतुर्थ एवं पंचम तल पर निर्मित किया जा रहे आवासीय परिसर का निरीक्षण किया एवं आम हितग्राहियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए इन आवासीय फ्लैटों में अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए अधीक्षण यंत्री श्री नीरज पांडे को निर्देशित किया।


ree

अपने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा इसके पश्चात नानाखेड़ा पेट्रोल पंप के पीछे इंदौर के 56 दुकानों की तर्ज पर निर्मित किया जा रही 36 दुकानों की निर्माण साइट का भी निरीक्षण किया तथा साथ में भ्रमण कर रहे यंत्रीगणों को शीघ्र ही निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारी करने हेतु निर्देशित किया।


निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री श्री महेश गुप्ता उप यंत्री श्री सतीश मुंगी मौजूद रहे|

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page