top of page

देवास पुलिस को बड़ी सफलता वाहन सहित पकड़ी 50 लाख की शराब

देवास(राजेन्द्र सिंह पंवार)। पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान अवैध रूप से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब सहित आयशर वाहन को पुलिस ने जब्त किया है। मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई, कि आयशर वाहन क्रमांक एमपी 09 जी-जी 7149 में अवैध रूप से शराब छिपाकर मक्सी से इन्दौर की ओर ले जाई जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र अपनी टीम को लेकर मधुमिलन चौराहे पर पहुंचे। यहां खड़े होकर मक्सी तरफ से आने वाले वाहनों को जिकजैक लगाकर चैकिंग प्रारंभ की। चैकिंग के दौरान आयशर को टीम द्वारा रोकने की कोशिश की गई। आयशर चालक ने पुलिस को देखकर वाहन नहीं रोका। वाहन को फोर्स की मदद से रोका गया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम कनू पिता वीरू उम्र 36 साल निवासी ग्राम कलीखेतर थाना जोबट जिला अलीराजपुर का होना बताया। साथी ने सुनील पिता रीछू सिंह उम्र 20 साल निवासी ग्राम मगरदा थाना बाग जिला धार का होना बताया। आयशर को चैक करने पर उसमें अंग्रेजी शराब की कुल 250 पेटियां अवैध रूप से भरी होना पाई गई। वाहन चालक के विरूद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र में धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम में प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने शराब की 250 पेटी सहित आयशर वाहन जब्त किया। जब्त माल की कीमत 50 लाख रुपए है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page