
नीमच। (सतीश सैन) आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नीमच के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 मैदान पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली के बाद कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। समारोह में जिला पुलिस बल सीआरपीएफ एनसीसी स्काउट के प्लाटून शामिल हुए।
तहसीलदार राजेश सोनी व पटवारी बालकृष्ण धाकड़ हुए सम्मानित
केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसीलदार राजेश सोनी नीमच व सिंगोली क्षेत्र के फुसरिया हल्का पटवारी बालकृष्ण धाकड़ को उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
बाल किशन धाकड़ का सम्मान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि , मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना , एवं हल्के के ग्रामो में B 1 का वाचन कर उसमें प्राप्त मृतक नामांतरण को अपनी आईडी से तहसीलदार न्यायालय को फारवर्ड कर 100%निराकरण किया गया था वही जिले को 25 वर्ष पूर्ण होने पर 12 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्तदान कैम्प में सिंगोली सेंटर पर उपखंड जावद के सर्वाधिक 341 यूनिट रक्त डोनेट में पूर्ण सहयोग पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, कलेक्टर दिनेश जैन , जिला पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी व एडीएम नेहा मीना के द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया|
इस मौके पर मंत्री सकलेचा द्वारा वरिष्ठ नागरिकों और मीसा बंदियों का सम्मान किया गया उन्हें शाल श्रीफल और पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम स्थल पर मंत्री सकलेचा की अगवानी करने कलेक्टर दिनेश जैन, एसपी अमित कुमार तोलानी, एडीएम नेहा मीणा उपस्थित रहे। जिन्होंने सकलेचा की अगवानी की और शहीद स्मारक पर ले जाकर पुष्प चक्र अर्पित किया।
कार्यक्रम में नीमच जिला पंचायत के अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, एसपी अमित तोलानी, एडीएम नेहा मीना सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसके बाद स्कूल के नन्हे मुन्ने छात्रों के द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी और कार्यक्रम के अंत में जिले के विभिन्न विभागों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।