
उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड । महाकाल दर्शन कर बुधवार शाम कार से लौट रहे रतलाम के परिवार की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में परिवार के एक सदस्य की मौत हुई है, चार घायल है। दूसरी कार में सवार लोगों को भी चोंट आई है।
भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि शाम 4 बजे के लगभग उन्हेल-नागदा मार्ग पर चकरावदा टोल के पास 2 कारो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। एक कार उज्जैन से जा रही थी, दूसरी उज्जैन आ रही थी। उज्जैन से जाने वाली कार में रतलाम का रहने वाला राठौर परिवार सवार था। जो महाकाल दर्शन कर वापस लौट रहा था। परिवार के मुखिया लालचंद राठौर की मौत हो गई। वहीं पुत्र कुंदन, बहू निलिमा, पुत्री निकिता और पोती आर्या 5 वर्ष घायल हुई है। दूसरी कार में नागदा का रहने वाला परिवार उज्जैन की ओर रहा था, जिसमें शारदा पति मुन्नालाल चौहान, सूरज पिता मुन्नालाल, दीपिका पति सूरज चौहान घायल है। सभी को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 कारो में हुई भिड़ंत के बाद मार्ग पर यातायात बाधित हो गया था और वाहनों की कतार लग गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच आवागमन शुरु कराया। मृतक का शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। गुरूवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दोनों को मार्ग से हटाकर थाने लाया गया है।