top of page

Ujjain News: त्रिवेणी पर क्षिप्रा में डूबे युवक का शव दो दिन बाद बरामद

उज्जैन। त्रिवेणी क्षिप्रा नदी में डूबे युवक का सोमवार को शव बरामद हो गया। 2 दिनों से उसकी तलाश में की जा रही थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मृतक के दोस्त से पूछताछ कर रही है।


शनिवार शाम को त्रिवेणी स्थित घाट पर शराब पीने के बाद कमला नेहरू नगर में रहने वाले संतोष पिता प्रेमसिंह यादव (30) नदी में कूद गया था उसे तैराना आता था, लेकिन पानी अधिक होने पर डूब गया। सूचना मिलने पर नानाखेड़ा खेड़ा पुलिस ने उसकी तलाश में सर्चिंग की लेकिन संतोष नहीं मिला। रविवार को होमगार्ड टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम दिनभर तलाश में लगी रही। इस बीच परिजनों ने बताया कि प्रेम रंगाई-पुताई का काम करता था और दोस्त शैलू निवासी बादशाह नगर के साथ त्रिवेणी पर आया था। 2 दिनों की तलाश के बाद शव नहीं मिलने पर रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया थ। सोमवार सुबह संतोष का शव फूलकर पानी से बाहर आ गया था। परिजनों ने मौके पर पहुंच शिनाक्त की। शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि संतोष को तैराना आता था। शैलू उसे शराब पिलाने के लिये साथ लेकर गया था। उसने शराब पिलाने के बाद नदी में धक्का दिया है। टीआई ओपी अहिर ने बताया कि मामले में मर्ग कायम किया गया है। मृतक के दोस्त शैलू से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मामला स्पष्ट कर लिया जायेगा।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page