
देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में एवम् सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे के नेतृव में आज वृत्त बागली अ के ग्राम बरजाई एवं ग्राम बजरंग गढ़ में जंगल तथा नालों में चलित भट्टियां बरामद हुई जिन्हे नष्ट किया गया तथा कई महुआ लाहन से भरे ड्रम बरामद हुए, अवैध मदिरा निर्माण करने वाले लोग जंगल का लाभ लेकर भाग गए, कार्यवाही में 70 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 2200 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ लाहन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया, कार्यवाही में कुल 06 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, जप्त सामग्री का बाजार मूल्य 234000 रुपए है ।
आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक* राजकुमारी मंडलोई, प्रेम यादव,निधी शर्मा, *विजय कुचेरिया, , कैलाश जामोद, उमेश स्वर्णकार मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल , विकास गौतम, दीपक , अरविंद जिनवाल,नवागत आरक्षक नेहाल खत्री, निकिता परमार, वैशाली सोलंकी एवं सैनिक किशोर, केदार चौधरी, संजय शर्मा सम्मिलित थे जिला आबकारी अधिकारी राज नारायण सोनी ने बताया की, इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।