top of page

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर स्थित महाकाल लोक में अचानक ख़राब हुए मौसम, आंधी तूफान और बरसात की वजह से सप्तऋषि की प्रतिमाओ को नुकसान पहुँचा है | आज शाम लगभग 4 बजे उज्जैन का मौसम अचानक बदल गया, तेज हवा चली और बारिश भी हुई | इसी कारण महाकाल लोक में लगी सप्तऋषि की मूर्तियां उड़ गई और बुरी तरीके से कई मूर्तियां क्षतिग्रस्त हुई |
जैसे ही इस बात की जानकारी उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को लगी उन्होंने अधिकारियों से प्रतिमाओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही | कलेक्टर ने बताया कि आंधी-तूफ़ान के कारण जिन प्रतिमाओं को नुकसान पहुँचा है, उन्हें पुनः दुरुस्त कराने की प्रक्रिया जल्द ही प्रारंभ की जाएगी |
bottom of page