
देवास । उज्जैन EOW ने आज देवास जिले के एक पटवारी को 12000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार किया।पटवारी जमीन के बटांकन करने के लिए रिश्वत माँग रहा था।शिकायतकर्ता बसंती लाल पटेल ने उज्जैन के महानंदा नगर स्थित आर्थिक अपराध एवं अन्वेषण कार्यालय यानि EOW में इसकी शिकायत की थी।
जैसा कि पटेल ने बताया कि उसने जमीन के बटांकन के लिए तहसील मिर्जापुर में आवेदन दिया था, वहां पदस्थ पटवारी हल्का मिर्ज़ापुर जिला देवास बाबू लाल पांचाल ने उससे 20,000/- रुपये की रिश्वत मांगी थी। पटेल ने 8,000/- रुपये पटवारी को दे दिए, पैसे लेने के बाद भी पटवारी ने काम नहीं किया और शेष रकम मांग रहा था, जिसकी शिकायत उसने EOW में की।
शुरुवाती जांच के बाद उज्जैन EOW की ने अपनी कारवाही में आज आरोपी पटवारी बाबूलाल पांचाल के देवास स्थित घर पर छापा मारा और उसे 12,000/- रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया, ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है।