top of page

उच्च शिक्षा मंत्री यादव विभिन्न मंडलों की कार्यसमिति बैठक में हुए शामिल

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही माह शेष हैं | इसी क्रम में चुनाव की तयारियां भी शुरू हो गई हैं | एक ओर जहाँ भाजपा नगर एवं जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई वहीँ दूसरी ओर मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया |


मंत्री जी केशव नगर, महाराज वाडा, दीनदयाल एवं माधव नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के बीच पहुँचे | इन बैठकों में पार्टी के सभी वरिष्ट, युवा एवं महिला मंडल के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे | इस सभी कार्यक्रमों की जानकारी मंत्री जी ने उनके अधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की | मंत्री यादव सभी सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहते हैं, वे अपने सभी कार्यक्रमों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंषकों से साझा करते हैं | ट्विटर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव के लगभग 1 लाख 82 हजार से अधिक फालोअर हैं |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page