top of page

के. डी. गेट से इमली चौराहा के चौड़ीकरण के विरोध में भूख हड़ताल आरम्भ

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | के.डी. गेट से इमली तिराहा बिना मुआवाजे चौड़ीकरण के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन के अंतरगत प्रभावित रहवासियों ने भूख हड़ताल पर बैठकर अपना कड़ा विरोध प्रदर्शन आरम्भ कर दिया है | प्रभावित रहवासी संघ की और से विकास कोठारी ने बताया की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने आवहान किया है कि निगम प्रशासन यदि जनता के अधिकारों का हनन करेगी तो वो चरबद्ध कड़े विरोध का सामना करने को तैयार रहे | और यदि उसके बाद भी निगम प्रशासन दमनपूर्वक कार्य करने की तैयारी कर रहा है तो पार्षद सपना सांखला एवं कांग्रेस के नैतृत्व में प्रभावित रहवासी आमरण अनशन पर बैठेंगे | शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया ने कहा कि निगम महापौर ने आश्वाशन दिया था कि बरसात बाद उचित मुआवजे के साथ चौड़ीकरण किया जाएगा, किन्तु महापौर की कथनी वं करनी में अंतर है | नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि निगम आयुक्त ने भी बरसात के पश्चात न्यायपूर्वक चौड़ीकरण

करने की बात कही थी, परन्तु निगम आयुक्त निगम अधिनियम की जगह महापौर के रिमोट से कण्ट्रोल हो रहे हैं | प्रदेश उपाध्यक्ष चेतन यादव ने कहा कि निगम के अन्यायपूर्ण चौड़ीकरण से क्षेत्र की महिलाये, बच्चे, सभी प्रभावित लोगो को सडको पर उतारकर विरोध करने को मजबूर कर दिया है, आने वाले विधान सभा में जनता उसका जवाब देंगी | पार्षद सपना सांखला ने कहा कि जब प्रभावित रहवासी उचित मुआवाजे के साथ बरसात बाद चौड़ीकरण को तैयार है तो विधायक पारस जैन इतनी निर्दयता व अन्याय क्यों कर रहे हैं ? जब तक जान है, तब तक क्षेत्रवासियो के न्याय के लिये में लड़ूंगी |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page