
27 Aug 2023
मीडिया कार्यशाला में पत्रकारगणों से किया संवाद
नीमच(सतीश सैन)| भारत आज विश्वगुरू बनने की राह पर तेजी से आगे बढ रहा है। हम अपने स्कील्ड, ज्ञान के साथ ही सही दिशा, डायरेक्शन में आगे बढे और अपने जिले, क्षेत्र को अग्रणी बनाने के लिए समर्पित होकर सामुहिक रूप से कार्य करें। यह बात प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने रविवार को डीकेन में जिला प्रेस क्लब नीमच व्दारा आयोजित जिला स्तरीय मीडिया कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कही।
इस मौके पर भोपाल से आए अतिथि पत्रकार शिवकुमार विवेक, रघुवीर तिवारी, इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार नवनीत शुक्ला, राकेश मेहता सहित प्रेमप्रकाश जैन, राजेश मानव, राहुल जैन एवं जिले के पत्रकारगण उपस्थित थे। मंत्री सखलेचा ने कहा कि म.प्र.का पहला बायोटेक्नोलॉजी पार्क 100 एक्कड में जावद क्षेत्र में बनने जा रहा है। उन्होने पत्रकारों का आव्हान किया कि स्कील्ड, ज्ञान सही डायरेक्शन के साथ नये मिशन के लिए आगे आए और क्षेत्र को आगे बढाये और सामुदायिक तरक्की के लिए कार्य करें। उन्होने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में भी स्कील्ड डेवलपमेंट जरूरी है। समय के साथ नई तकनीकी का उपयोग भी जरूरी है। अतिथिवक्ता नवनीत शुक्ला ने पत्रकारिता के सिद्धांतों, मूल्यों को जीवन में उतारने पर जोर देते हुए कहा कि विषय परिस्थिति में भी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर अमल बहुत जरूरी है। उन्होने पत्रकार कल्याण कोष स्थापित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। कार्यशाला को सीटी केबल इंदौर के अतिथि वक्ता राकेश मेहता ने भी संबोधित किया।
प्रथम सत्र में कलेक्टर दिनेश जैन ने अपने उदबोधन में कहा कि पत्रकार जगत स्वतंत्र रूप से आंकलन का काम करते है। उन्होने कहा कि मीडिया की उपयोगिता सदैव रही है और भविष्य में भी रहेगी। देश का पत्रकारिता जगत काफी समृद्धशाली है। प्रेस जगत समाज का दर्पण है। उन्होने कहा कि प्रशासन को प्रेस व मीडिया जगत का सदैव सहयोग मिलता रहा है। कलेक्टर जैन ने मीडिया कार्यशालाओं की उपयोगिता बताते हुए कहा कि समय समय पर ऐसी कार्यशाला होती रहना चाहिए। कार्यशाला में भोपाल से आए रघुवीर तिवारी ने कहा कि समय के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में भी काफी बदलाव आया है। देश, प्रदेशकी प्रगति में पत्रकारिता का काफी योगदान है।समय के साथ पत्रकारिता अखबारों से निकलकर अन्य संचार माध्यमों तक पहुचं गई है। ए.आई. एवं न्यू मीडीया तक पत्रकारिता पहुच हो गई है। पत्रकार को हमेश अपडेट रहना चाहिए।