top of page

कैबिनेट मंत्री सकलेचा की ग्रामीणों से चाय पर चर्चा

23 Sept 2023

मैं भले ही मध्यप्रदेश सरकार के लिए मंत्री हूं, लेकिन जावद विधानसभा क्षेत्र जनता के लिए जनसेवक ही रहूंगा : मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा

सिंगोली( सतीश सैन )। देश आजादी के बाद जावद विधानसभा क्षेत्र का सबसे ज्यादा समय तक प्रतिनिधित्व करने का अवसर इस क्षेत्र की देवतुल्य जनता ने सखलेचा परिवार को दिया है। आपका यह अटुट विश्वास व भरोसा आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में भी कायम रहेगा। यह मुझे  क्षेत्र की जनता पर पक्का विश्वास है। आज मैं जो कुछ भी हूं आपकी वजह से हूं। आपने ही मुझे मंत्री बनाकर भेजा है। मैं भले ही मध्य प्रदेश के लिए मंत्री हूं, लेकिन जावद विधानसभा क्षेत्र के लिए आपका जनसेवक ओमप्रकाश सखलेचा ही रहूंगा। यह चर्चा जावद विधायक व केबिनेट  मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने रतनगढ मंडल के ग्राम आरोली, देवपुर, मानपुरा, कांकरियातलाई, व उमर में किसानो के घर पहुचकर चाय पर चर्चा कार्यक्रम के तहत बोली।


मंत्री सखलेचा ने कहा कि कांग्रेस के समय कहा जाता था कि आधी रोटी खाएंगे, इंदिरा गांधी को लाएंगे। जबकि आज कहा जाता है कि मोदी जी को लाएंगे, भरपेट भोजन खाएंगे। आज देश में 1 रुपए किलो अनाज जरूरतमंदों को मिल रहा है। उसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार दे रही है। पहले 12 हजार रुपए आवासों के लिए दिए जाते थे, उसमें भी भ्रष्टाचार हो जाता था, जबकि मोदी सरकार ने 1.25 लाख रुपए कुटी के लिए उपलब्ध करा रहे हैं। इसमें भी जिनकी कुटी नहीं बन पाई है। उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनके लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना के तहत कुटी उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके आवेदन 17 से शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही लाड़ली बहनों के लिए 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा भी प्रदेश सरकार ने कर दी है।   यह विचार करना चाहिए कि जो सरकार आपके लिए कर रही है, उसका सहयोग आपको भी करना है।


मंत्री सखलेचा ने बोला कि आज यह कोई राजनीतिक मंच नही बल्कि आज हम यहां एक परिवार की तरह आपसे चर्चा करने के लिए आये है। आपका हमारा नाता 40 साल पुराना है । यह नाता भरोसे का है ,उस विश्वास का है .जिसे आपने सखलेचा परिवार पर जताया है|


सखलेचा परिवार व भाजपा आपकी दुख की घड़ी में सदैव  दीवार की तरह खड़े थे और रहेंगे। मंत्री सखलेचा ने विकास की रफ्तार को ओर गति देने के लिए केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार होना जरूरी बताया आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार चल रही है।


देश की जनता ने सपनो में भी नही सोचा होगा कि राम मंदिर का निर्माण, धारा 370 को जड़ से मिटा कर एक देश एक कानून का नियम लागू हो जाना यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। मंत्री सखलेचा ने ग्रामीणों से चाय पर विशेष चर्चा के दौरान बताया कि देश और प्रदेश को आत्म निर्भर व भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए 2023 विधानसभा व 2024 में लोकसभा चुनाव भाजपा को स्प्ष्ट बहुमत से सरकार बनाने की सख्त जरूरत है।


मुझे यह कहने में बड़ा गर्व महसूस होता है कि एक चाय बनाने वाले को पूरी दुनिया आज चाय पर बुला रही है

धन्य है देश की जनता जिन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी को चुना जिन्होंने भारत का विश्व मे नाम रोशन कर दिया| यह उपलब्धि कांग्रेस को हजम नही हो रही है।


ये भी पढ़ें -



bottom of page