
उज्जैन नगर पालिक निगम 3 जुलाई से गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नानाखेड़ा एवं देवास गेट बस स्टैंड से उज्जैन शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु ‘‘महाकाल लोक एक्सप्रेस’’ बसों का संचालन प्रारंभ करने जा रही है।
———————
सिटी बसों की ब्रांडिंग करते हुए महाकाल लोक एक्सप्रेस का रूप दिया गया है
———————
‘‘महाकाल लोक एक्सप्रेस’’ बस सेवा के माध्यम से श्रद्धालु उज्जैन के प्रमुख धार्मिक स्थल गढ़कालिका, सांदीपनि आश्रम, काल भैरव मंदिर, हरसिद्धि माता मंदिर, महाकाल लोक इत्यादि का दर्शन लाभ ले सकेंगे।
शुभारंभ के पहले दिन बस सेवा को श्रद्धालुओं के लिए पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है। महाकाल लोक एक्सप्रेस बस सेवा का संचालन नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा किया जाएगा। बस में गाइड की सुविधा भी रहेगी जो कि बस में बैठे यात्रियों को प्रत्येक धार्मिक स्थल के महत्व की जानकारी देगा।
बस के किराये, फ़ैरे और समय के बारे में अभी किसी भी जानकारी साझा नहीं की गई है।