
24 Jun 2023
कुछ माह पहले चुराई थी, नंबर प्लेट निकालकर घूम रहे थे
उज्जैन । चैकिंग के दौरान पुलिस ने 2 एक्टिवा पर घूमते 3 नाबालिगों को पकड़ा और दस्तावेज मांगे। नाबालिगों दस्तावेज नहीं होने की बात कहीं। तीनों को पूछताछ के लिये थाने लाया गया। जहां दोनों एक्टिवा चोरी की होना सामने आई।
महाकाल टीआई मुनेन्द्र गौतम ने बताया कि चैकिंग के दौरान महाकाल क्षेत्र से एक नाबालिग बिना नम्बर की एक्टिवा पर घूमते हुए देख उसे रोका था। गाड़ी के दस्तावेज दिखाने का कहा तो उसने नहीं होने की बात कहीं। शंका होने पर उसे थाने भेजा गया और एक्टिवा के चेचिंस-इंजन नम्बर से मालिका का पता लगाया। इस दौरान सामने आया कि कुछ माह पहले एक्टिवा महाकाल लोक के पास से चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट दर्ज है। ऐसी ही दूसरी एक्टिवा दौलतगंज क्षेत्र में भी रोकी गई थी। जिसे पर दो नाबालिग सवार थे। वह भी दस्तावेज नहीं दिखा पाये थे। जांच में पता चला कि उक्त एक्टिवा भी महाकाल क्षेत्र से चुराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट दर्ज है। 3 नाबालिगों से चोरी की दो एक्टिवा बरामद होने पर मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। तीनों नाबालिग गणेश कालोनी जयसिंहपुरा क्षेत्र के रहने वाले है।
————————————-
मकान में चोरी करने वाला गिरफ्तार
————————————-
21 फरवरी 2023 को कार्तिक चौक मुरली मनोहर मंदिर के पास रहने वाले राजेश शर्मा के मकान में हुई चोरी की वारदात में शामिल फरार बदमाश सोहेल मामा निवासी जूना सोमवारिया को गिरफ्तार करने में महाकाल थाना पुलिस को सफलता मिली है। टीआई मुनेन्द्र गौतम के अनुसार फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 2 हजार का इनाम घोषित था। उसकी निशानेदही पर एक सोने का हार, एलईडी और 10 हजार रूपये बरामद किये है। आरोपी के 2 साथी पूर्व में जेल जा चुके है। अब एक फरार है, जिसकी तलाश जारी है। चारों आरोपियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया था। जब शर्मा परिवार शादी में उत्तरप्रदेश गया था।