top of page

आभूषणों से भरा लेडिस पर्स लेकर भागे बदमाश

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | शादी में शामिल होकर लौट रहे पिता-पुत्री रास्ते में गन्ने का रस पीने के लिये रूके। पुत्री ने अपना आभूषण रखा पर्स बाइक पर टांग दिया। जिसे बदमाश लेकर भाग निकले।


मामला नानाखेड़ा थाना इंदौररोड पंथपिपलाई का सामने आया है। इंदौर के सिंगरोल स्थित औंकारेश्वर रोड पर रहने वाली चंदाबाई पति दिलीप बालोदिया पिता दिलीप कुमावत के साथ 3 मई को मौसी के यहां शादी में शामिल होने जयसिंहपुरा आई थी। जहां से शनिवार शाम पिता के साथ बाइक से वापस इंदौर लौट रही थी। इंदौररोड पंथपिपलाई में जाट ढाबे के सामने पिता-पुत्री गन्ने का रस पीने के लिये रूक गये। चंदा ने अपना पर्स बाइक के हैंडल पर टांग दिया। उसी दौरान बाइक से तीन बदमाश आये और पर्स लेकर भाग निकले। पिता-पुत्री ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश पंथपिपलाई गांव के रास्ते फरार हो चुके थे। मामले की सूचना नानाखेड़ा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कैमरों के फुटेज खंगाले, लेकिन तेज बारिश और आंधी आने पर जांच आगे नहीं बढ़ पाई। मामले में चंदाबाई की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, 2 अंगूठी और 4 हजार रूपये नगद रखे हुए थे।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page