
29 Aug 2023
प्रदेश के मुखिया आज दोपहर उज्जैन पहुँचे
उज्जैन। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार दोपहर को उज्जैन पहुंचे और पत्नी साधना सिंह के साथ बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की। इस दौरान बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश प्रगति के पद पर निरंतर बढ़ता रहे यही महाकालेश्वर भगवान से कामना की है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर को भोपाल से हेलिकॉप्टर द्वारा उज्जैन पहुंचे। जहां स्थानीय भाजपा नेताओं और प्रशासन पहले कार्यों में मुख्यमंत्री की अगवानी कर स्वागत किया। यहां से मुख्यमंत्री सीधे महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने पत्नी साधना सिंह के साथ भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
महाकालेश्वर का पंचामृत अभिषेक किया
मुख्यमंत्री में गर्भ गृह में जाकर भगवान महाकालेश्वर का पंचामृत अभिषेक किया। दर्शन के बाद मीडिया के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश निरंतर प्रगति के पद पर बढ़ता रहे और प्रदेशवासी सुखी और समृद्ध रहे ऐसी कामना बाबा महाकालेश्वर भगवान से की है।