top of page

नपाध्यक्ष श्रीमती ओपि गेहलोत ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शनार्थियों का किया स्वागत

नागदा/राजेश सकलेचा/मालवा हेराल्ड | मध्यप्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना में से एक प्रमुख योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत आज नगर पालिका परिषद नागदा द्वारा तीर्थ दर्शनार्थियों का श्री राम कोलोनी डे केयर सेंटर में सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया था अतिथियों द्वारा सर्व प्रथम श्री रामेश्वर ज्योतिलिंग के चित्र पर माल्यार्पण दीपप्रज्वलित कर शुभारंभ किया जिसमे पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ तेजबहादुर सिंह चौहान नपाध्यक्ष श्रीमति संतोष ओपि गेहलोत, नपा उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती विमला चौहान, पूर्व नपा उपाध्यक्ष राजेश धाकड़, सज्जन सिंह शेखावत, भाजपा नगर अध्यक्ष सी एम अतुल, नपा सांसद प्रतिनिधि ओपी गेहलोत सभापति प्रकाश जैन, महेंद्र सिंह चौहान, शिवा पोरवाल, बबीता रघुवंशी,उषा रामचंद्र सिसोसिया ने उपस्थित दर्शनार्थियों को सम्बोधित किया व सभी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया सभी को स्वल्पाहार करवाया गया । इस दौरान पार्षद सतीश कैथवास, शेलेन्द्र बिट्टू यादव, मंजू गगरानी , उषा यादव, अशोक मावर, ओमप्रकाश चौहान, नरेन्द्र सेंगर घनश्याम प्रजापति रामचंद्र सिसोदिया , अनिल जोशी संध्या जोशी, शशिकांत मावर, भावना रावल सुभाष रावल आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन नपा उपाध्यक्ष श्री शर्मा ने किया, आभार वार्ड १४ के पार्षद प्रतनिधि श्री राणावत ने किया।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page