
उज्जैन। बीती रात युवक-युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। दोनों की पहचान प्रेमी-युगल के रूप में एक ही गांव के रहने वालों के रूप में की गई है। शुक्रवार को शव परिजनों को सौंपे गये। बिरलाग्राम पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिरलाग्राम थाना प्रभारी करणसिंह पाल ने बताया कि रात में खजूरनाला दुर्गापुरा रेलवे पटरी पर युवक-युवती का शव पड़ा होने की सूचना शांति एक्सप्रेस के लोको ड्रायवर ने दी थी। जांच में सामने आया कि युवक-युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। दोनों के शव नागदा अस्पताल भेजे गये और शिना त के प्रयास शुरू किये। इस दौरान सामने आया कि दोनों ग्राम पारदी के रहने वाले सुनील पिता बलराम (21) और पूजा पिता कैलाश बागरी (18) है। रात में परिजनों को सूचना दी गई। सुबह अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पहचान करते हुए बताया कि दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था, एक ही समाज के है। गांव से रात में कब निकले पता ही नही चला। थाना प्रभारी के अनुसार मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गये है। जांच के बाद ही आत्महत्या की वजह स्पष्ट हो पायेगी। परिजनों से ऐसी कोई बात नहीं बताई है, जिससे आत्महत्या करने की वजह सामने आ सके।