
नलखेड़ा(सुमेर सिंह तोमर)। पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले वालों के चुंगल से एक बालिका और महिला को मुक्त करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार भी किया| उसका पति मौके से फ़रार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है| पकड़ी गई महिला आरोपी का मंजू पाटिल उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम गुदरावन है| इस मामले में पुलिस फरार आरोपी लालजीराम पिता मोहनलाल निवासी गुदरावन की तलाश कर रही है|


उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में महिला खरीद फरोख्त का व्यापार कई वर्षों से चल रहा है, जिसमें खरीद-फरोख्त का एक गिरोह शामिल है जो कि दूसरे जिलों एवं प्रदेश से महिलाओं का लाकर एक बड़ी राशि लेकर महिला की खरीद-फरोख्त करते हैं| उसके बाद महिला दो-चार दिन खरीदने वाले व्यक्ति के यहां रहकर दलाल के माध्यम से बिना बताए गायब हो जाती है| इस क्षेत्र में ऐसे कई मामले हैं जहां मोटी राशि लेकर नई नवेली दुल्हन फरार हो जाती है।
मध्य प्रदेश में शासन द्वारा अपहर्ता नाबालिक बालिका एवं महिला के दस्तयाब के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत नलखेड़ा पुलिस को एक बालिका और महिला का अपहरण कर बेचने के लिए लाने की सूचना मिली थी| इस पर पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने सज्ञान लेते हुए तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिये| नलखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपहर्ता बालिका व महिला को मुक्त कराकर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया| पुलिस ने मौके से महिला आरोपी मंजू पाटिल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया| इसी प्रकरण पुलिस एक और आरोपी लालजीराम पिता मोहनलाल निवासी गुदरावन की तलाश कर रही है, वहीँ प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।