top of page

विधायक के वायरल ऑडियो ने उड़ाए होश

नीमच।(सतीश सैन) प्रदेश के काबीना मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा और नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार की वायरल ऑडियो क्लिप ने राजनीति में भूचाल ला दिया हैं। इस वायरल ऑडियो की चर्चा जहां नीमच जिले के शहर से लगाकर गांव खेड़ों तक हैं तो वहीं प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी इसकी गूंज हैं। वहीं वायरल हो रहे इस ऑडियो का राजनीतिक चाणक्य कई मायने भी निकाल रहे हैं।


ऑडियो में दिलीप बापू समंदर पटेल को कचरा बता रहे हैं। 3 बार के विधायक दिलीप बापू क्षेत्र में बड़ा वर्चस्व रखते हैं। जिस प्रकार से भाजपा के बड़े नेता द्वारा सिंधिया समर्थक रहे समंदर पटेल को कांग्रेस में जाने के बाद कचरा बताया तो इसका साफ़ मतलब था कि समंदर का भाजपा में कोई वर्चस्व नहीं था। बापू की इस बात के तो मायने यह भी निकलते हैं कि वर्तमान में जो भी सिंधिया समर्थक हैं क्या वे भी कचरा ही हैं। क्या भाजपा में सिंधिया समर्थकों का होना या नहीं होना इससे कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। क्या सिर्फ सिंधिया और उनके समर्थक जो प्रदेश की राजनीती में बड़ा दखल रखते हैं उनकी ही पूछ परख भाजपा में होती हैं। ऐसे में नीमच जिले से भी कई सिंधिया समर्थक भाजपा से टिकिट की दावेदारी कर रहे हैं, फिर उनकी दावेदारी का क्या मतलब निकाला जाए।

वायरल ऑडियो में बापू कह रहे हैं कि समंदर को तो सत्तू और राजू ही निपटा देंगे। मतलब जावद विधानसभा में भाजपा अपने प्रतिद्वंदी के रूप में कांग्रेस से समंदर पटेल का टिकिट फाइनल मान रही हैं। बापू की बात से तो यही लग रहा हैं कि जावद से समंदर ही कांग्रेस से उम्मीदवार होंगे। फिर जावद से कांग्रेस से दावेदारी कर रहे सत्तू और राजू का क्या होगा ? क्या फिर जावद कांग्रेस में गुटबाजी हावी होगी और इसका सीधा लाभ सखलेचा को मिल जाएगा।


वहीं वायरल ऑडियो में मंत्री सखलेचा, बापू को नीमच में लगे रहने की कह रहे हैं। मतलब सखलेचा की नजर से नीमच विधानसभा से बापू सशक्त दावेदार हैं।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page