top of page

थांदला विधानसभा में 9 प्रत्याशी आजमा रहे हैं अपना भाग्य

5 Nov 2023

विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा रोचक व कड़ा मुकाबला

थांदला| मध्यप्रदेश की थांदला विधानसभा 194 में चुनावी रण में 9 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं| भारतीय जनता पार्टी व इंडियन नेशनल कांग्रेस के अलावा बहुजन समाज पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, भारतीय टार्यबल पार्टी, भारतीय आदिवासी पार्टी ओर तीन उम्मीदवार निर्दलीय भी विधानसभा चुनाव लडने जा रहे हे इस बार बड़ा रोचक व कड़ा मुकाबला विधानसभा चुनाव में देखने को मीलेगा सभी प्रत्याशियों उम्मीदवारो को अपनी जीत का भरोसा है| ऐसे में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के अलावा किसी तीसरे प्रत्याशी के भी जीतने के आसार से इंकार नहीं किया जा सकता हमारे बीच निर्दलीय प्रत्याशी तानसींग मेडा भी क्षेत्र की जनता की सेवा करने के जीत के प्रति आश्वस्त दिखे|



उन्होंने विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी बेबाकी से बात देनिक पेपर मालवा हेराल्ड ओर राष्ट्रहित चेनल के संवाददाता माणक लाल जैन को बताया की हमारे मुख्य मुद्दा शिक्षा स्वास्थ्य और पलायन रोकना क्षेत्र में कृषि महाविद्यालय खोलने लघु उद्योग खोलने पढ़ाई ओर स्वास्थ हेतु मेडीकल कॉलेज खोलने जेसे मुद्दों को जीतने पर प्राथमीकता से विधानसभा में उठाकर क्षेत्र के लिए विकास की गंगा बहाएंगे इसके अलावा थांदला नगर की पद्मावती नदी नोगावा नदी का पानी नगर वासियों को साफ सुथरा मीले इसके लिए आर ओ प्लांट भी जीतने पर जल्दी पद्मावती नंदी पर प्राथमीकता से चालू करवाएंगे थांदला विधानसभा क्षेत्र की जनता उनके साथ हे जनता का आशीर्वाद मील रहा हे थांदला विधानसभा के तानसीगं मेडा निर्दलीय प्रत्याशी अपनी जीतने का दावा भी कर रहे है|


ये भी पढ़ें -



bottom of page