top of page

Ujjain: वृद्ध ने कीटनाशक दवा पीकर किया सुसाइड

उज्जैन। घर से लापता वृद्ध ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली। गुरूवार को शव एक खेत से बरामद हुआ। परिजनों ने तलाश के बाद गुरूवार सुबह नीलगंगा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।


नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि कृष्णा पार्क में रहने वाले रामप्रवेश पिता लालसिंह 70 वर्ष के बुधवार दोपहर से लापता थे। परिजनों ने सभी जगह तलाश करने के बाद गुरूवार को उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस बीच दोपहर में सूचना मिली कि गऊघाट के पास खेत में एक वृद्ध का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो सामने आया कि मृतक कृष्णा पार्क का रहने वाला है। जिसकी परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों को पहचान के लिये बुलाया गया। पुत्र ने पिता के रूप में शिना त की। मृतक के पास कीटनाशक दवा की शीशी मिली है। संभवत: वृद्धावस्था और पारिवारिक परेशानी के चलते सुसाइड किया है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page