top of page

बाइक और ई रिक्शा के बीच हुई भिड़ंत में एक की मौत

उज्जैन। आगर रोड पर ई-रिक्शा और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। दोनों इंदौर गए थे जहां से वापस अपने गांव लौट रहे थे।


घटिया तहसील के ग्राम बांदका में रहने वाला राजेश मालवीय अपने दोस्त हिम्मत सिंह राजपूत के साथ इंदौर गया था। दोनों शुक्रवार दोपहर वापस अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में जैथल टैक के समीप उनकी भिड़ंत ई-रिक्शा से हो गई। बाइक सवार काफी तेज रफ्तार में थे जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटनास्थल से गुजर रहे एसडीएम धीरेंद्र पाराशर ने घायलों को देखा तो अपनी गाड़ी रोक कर उन्हें शासकीय वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले राजेश मालवीय की मौत हो गई। घटिया थाना पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा जप्त किया गया है।


दुर्घटना का दूसरा मामला खाचरोद थाना क्षेत्र के बड़नगर मार्ग पर वर्धमान स्कूल के पास हुआ। ग्राम मडावदी मैं रहने वाले अफजल पिता अनवर पटेल 22 वर्ष और शरीफ पिता दाऊद पटेल 50 वर्ष बाइक पर सवार होकर खाचरोद से वापस लौट रहे थे। अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में शरीफ पटेल की मौत हुई है। अफजल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खाचरोद में मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page