
उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला एवं सर्व ब्राह्मण राष्ट्रीय महासंघ द्वारा इंदौर में आयोजित ज्योतिष, वास्तु, हस्तरेखा, कर्मकांड, विद्वान महासम्मेलन- 2023 में नागेश्वरधाम कॉलोनी उज्जैन निवासी पं. अंकित शर्मा (चतुर्वेदी) को ज्योतिष रत्न उपाधि से सम्मानित किया। साथ ही प्रशस्ति-पत्र, मोमेंटो व श्रीफल प्रदान किया।
आयोजन में देश-विदेश से 300 विद्वानो ने सहभागिता की। कार्यक्रम में पं. अंकित शर्मा ने ग्रहों की स्थिति, अध्ययन, गणना के आधार पर भविष्यवाणी की कि आगामी दिनों में तेलगांना राज्य में विधानसभा चुनाव संपन्न होना है। जिसमें पुनः राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की पार्टी तेलंगाना /भारत राष्ट्र समिति को अच्छी सफलता के योग है तथा उनके फिर से मुख्यमंत्री बनने की पूरी सम्भावना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. योगेंद्र महंत (पूर्व राज्य मंत्री), डॉ .सोनाली नरगुंदे विभागाध्यक्ष (पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला देवी अहिल्या विश्वविद्यालय) आदि उपस्थित थे। संचालन पं. नीरज शर्मा ने किया।