
उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड । बाइक पर सवार दो दोस्त नीमखेड़ा आ रहे थे ग्राम कुंडी खेड़ा में यात्री बस ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों को जिला अस्पताल लाया गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। मंगलवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है यात्री बस को जब्ती में ले लिया गया था।
मंदसौर के समीप शामगढ़ में रहने वाले जितेंद्र पिता अमर सिंह राठौर 23 वर्ष का 6 माह पहले उज्जैन जिले के ग्राम झारडा स्थित नीमखेड़ा में विवाह हुआ था। सोमवार दोपहर जितेंद्र अपने दोस्त कमल सिंह पिता भगवान सिंह राठौर 19 वर्ष के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल आ रहा था। ग्राम कुंडी खेड़ा में तेज रफ्तार से दौड़ती बीके यादव की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और कुचल दिया। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। झारडा पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले रूपाखेड़ी से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के पास मिले मोबाइल और दस्तावेजों के आधार पर अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। दुर्घटना स्थल पहुंची पुलिस ने मौके से बस को जप्त कर लिया दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला था उसमें सवार यात्री भी रवाना हो गए थे। इधर जानकारी लगने पर दोनों मृतकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए थे। अस्पताल पुलिस चौकी ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र बंदेवार के अनुसार मर्ग डायरी आने पर मामले में जांच शुरू की जाएगी फिलहाल बस जप्त की गई है चालक की तलाश की जा रही है। जल्द उसे हिरासत में लिया जाएगा।