top of page

कागज़ी कारवाही में अटकी उज्जैन में मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना

1 Jun 2023

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी घोषणा

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | मध्य प्रदेश के बुदनी एवं दमोह में मेडिकल कॉलेज का कार्य प्रारम्भ हो चुका है वहीं दूसरी ओर उज्जैन के मेडिकल कॉलेज का मामला अटका हुआ है | उज्जैन के लिए दो वर्ष पूर्व घोषित मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में हो रही प्रगति बहुत धीमी है। सूत्रों के मुताबिक उज्जैन के मेडिकल कॉलेज का सिंहस्थ के पहले शुरू हो पाना मुश्किल है |


सबसे पहले मामला मेडिकल कॉलेज की जमीन के आवंटन से जुड़ा हुआ है जिसके बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है | कुछ समय पहले शहर के बीचों बीच नरेश जिनिंग की भूमि पर मेडिकल कॉलेज बनाने की बात सामने आई थी | किन्तु भूमि आवंटन को लेकर संदेह की स्थिति है | जब भूमि आवंटन हो जाएगा तो उसके बाद भवन निर्माण की प्रक्रिया के लिए टेंडर खोले जायेंगे |


भवन निर्माण में कम से कम तीन वर्ष का समय लगेगा | इसी बीच शहरी क्षेत्र में लगभग तीन से चार प्राइवेट अस्पताल बन रहे हैं जिनका निर्माण इसी वर्ष पूरा होने की संभावना है | इन अस्पतालों के बनने से अनुमानन 100 बडों की क्षमता विकसित हो जाएगी | इससे उज्जैन एवं आसपास के रहवासियों को अच्छी चिकित्सा सुविधाएँ मिलने की संभावना हैं |


उज्जैन के मेडिकल कॉलेज के संबंध में समाज सेवी संस्थाओं ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाना शुरू कर दी है | उज्जैन में मेडिकल कॉलेज की प्रक्रिया शीघ्रातिशीघ्र आगे बढ़ाने हेतु सामूहिक पोस्ट कार्ड अभियान चलाकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखे जा रहे हैं।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page