
उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | मक्सी रोड पंवासा क्षेत्र में सोमवार रात दर्जनभर बदमाशों ने खुलेआम गुंडागर्दी की थी। हथियारों से लैस होकर निकले बदमाशों ने 20 से अधिक वाहनों के कांच फोड़ दिए थे। पुलिस पर हमले का प्रयास करते हुए डायल हंड्रेड के टायर पर चाकू चलाएं थे। एक को मौके से हिरासत में लेने के बाद मंगलवार को विक्रम नगर ब्रिज के समीप से दो बदमाश को पकड़ा गया है, जो पुलिस से बचकर भागने की कोशिश करते समय घायल हुए हैं।
रात में पंवासा क्षेत्र में बदमाशों द्वारा की गई गुंडागर्दी के बाद पुलिस में भूरु उर्फ महेंद्र ठाकुर को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में बदमाश ने अपने 9 साथियों की जानकारी पुलिस को दी। पूरी रात पुलिस खुलेआम गुंडागर्दी करने वालों की तलाश में लगी हुई थी। मंगलवार दोपहर दो बदमाश सुनील उर्फ सब्जी पिता मोहन और गोलू पिता रूप सिंह के विक्रम नगर ब्रिज के समीप छुपे होने की जानकारी सामने आई। पुलिस की टीम घेराबंदी के लिए पहुंची दोनों बदमाशों ने बचकर भागने का प्रयास किया इस दौरान बदमाश घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां पुलिस अभिरक्षा में उपचार कराया जा रहा है। सीएसपी सचिन परते ने बताया कि अब तक 5 बदमाश पुलिस की हिरासत में आ चुके हैं जिसमें दो नाबालिग है। चार अन्य की तलाश करने के साथ ही हथियार बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी देखें जा रहा है। जिसके आधार पर बदमाशों की संख्या बढ़ सकती है। सभी बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब तक की जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने नशा करने के बाद गुंडागर्दी को अंजाम दिया है।
-------------------------------------------
शराब दुकान पर लूटे 35 हजार रुपए
-------------------------------------------
रात में हुई गुंडागर्दी के बाद सामने आया कि क्षेत्र का कुख्यात बदमाश भूरु उर्फ महेंद्र ठाकुर शराब पार्टी कर रहा था। नशे में प्रतापनगर कलाली पर बदमाश साथियों के साथ पहुंचा और हथियारों के बल पर तोड़फोड़ करते हुए 35 हजार रुपए लूट लिए थे। बदमाश के हाथ में चाकू था उसने वारदात करने के बाद दुकान का शटर बंद करा दिया। शराब दुकान के धीरज पिता राम भरोसे गुर्जर ने थाने पहुंचकर बदमाशों की गैंग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में बदमाशों के खिलाफ धारा 395, 427, 147, 148, 149 प्रकरण दर्ज किया है।
-------------------------------------------
राहगीरों के वाहनों में की थी तोड़फोड़
-------------------------------------------
शराब दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट अंजाम देने के बाद बदमाशों की गैंग पैदल ही सड़क पर निकल आई थी। प्रताप नगर से बजरंग कॉलोनी तक राह चलती गाड़ियों के हथियार डंडे पर पत्थरों से बदमाशों ने कांच फोड़ना शुरू कर दिए थे। करीब 20 से 25 गाड़ियों के कांच फोड़े गए थे और चालकों से मारपीट की गई थी। पंवासा पुलिस ने ग्राम रूपाखेड़ी हाल मुकाम केसरबाग के रहने वाले आलोक पिता बहादुर सिंह नगर की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ धारा 341, 327, 294, 506, 323, 147, 148 में प्रकरण दर्ज किया है।
शासकीय कार्य में बाधा का मामला भी
बताया जा रहा है कि बदमाशों का सरगना भूरु पूर्व महेंद्र ठाकुर होना सामने आया है। गुंडागर्दी करते समय डायल हंड्रेड उसे पकड़ने पहुंची थी इस दौरान बदमाश ने चाकू से पुलिस वाहन के टायर छोड़ दिए थे। प्रधान आरक्षक ज्ञानेश त्रिवेदी पर हमने का प्रयास भी किया था। पुलिस ने मामले में डायल हंड्रेड पर तैनात सैनिक रहीम खान की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने की धारा 186, 332, 353, 294, 506 का मामला दर्ज किया है।