top of page

देवास| देवास रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत संवारा जाएगा| स्टेशन के पुनर्विकास में 29 करोड़ की लागत आयेगी| अमृत भारत स्टेशन योजना में रतलाम मंडल के 16 स्टेशन शामिल हैं| योजना के पहले फेज में यात्री प्रतीक्षालय, स्टेशन के टॉयलेट, प्रवेश द्वार और बुकिंग एरिया में सुधार किया जाएगा। पोर्च को विकसित करने अलावा पिक अप एंड ड्रॉप लेन में सुधार करना भी योजना के पहले फेज़ में शामिल है|


आज रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के देवास स्टेशन पर होने वाले पुनर्विकास के प्रस्तावित डिज़ाइन की कुछ तस्वीरें साझा कीं|
bottom of page