
उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | राजस्व प्रभारी रजत मेहता ने सम्पप्ति कर विभाग की बैठक ली | बैठक में अपर आयुक्त वित्त आदित्य नागर, सहायक आयुक्त, प्रभारी संपत्तिकर अधिकारी उपस्थित थे । रजत मेहता ने संपत्तिकर वसूली की जानकरी प्राप्त करते हुये सम्पत्तिकर वसूली बढ़ाये जाने के बारे में चर्चा की ।
उन्होंने कि वित्तीय वर्ष 2023-24 की सम्पूर्ण सम्पत्तिकर बकाया राशि को लक्ष्य मानकर बजट वर्ष में बचे शेष 10 माह अनुरूप विभक्त कर वसूली की कार्य योजना बनाई जाए, प्रत्येक झोन कार्यालय की सम्पत्तिकर शाखा में उपायुक्त/सहायक आयुक्त अपने अधिनस्थ प्रत्येक प्र. सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक को प्रतिदिवस 30 बकायादारों से घर-घर जाकर सम्पर्क कर उनसे वसूली करने एवं प्रतिविदस की जानकारी श्री सुनील जैन, प्र. सहायक यंत्री को उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें, आवासीय सह व्यावसायिक सम्पत्तियों को चिन्हित कर उनसे स्व-विवरणी फॉर्म के माध्यम से करों का सही निर्धारण कर सम्पत्तिकर जमा करवाया जाए,
सतत एप्प से किये जा रहे सर्वेक्षण के सत्यापन के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर की ड्यूटी लगाई जाए,
नगर निगम, सीमा क्षेत्रांतर्गत स्थापित समस्त शासकीय भवन/भूमि से नियमानुसार सेवा कर लिया जाए,
सम्पत्तिकर शाखा के ऐसे कर्मचारी (सहायक राजस्व निरीक्षक) जो निगम के अन्य विभागों में पदस्थ होकर कार्यरत है, उन्हें पुनः सम्पत्तिकर शाखा में स्थानान्तरित किया जाए,
नगर निगम द्वारा अधिकृत अखिल भारतीय स्थानीय शासन संस्थान, भोपाल द्वारा कुल 54 वार्डों में से लगभग 50 वार्डों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जिससे आगामी कुछ दिवसों में ई-नगर पालिका पोर्टल पर अपडेट हो जाने के उपरान्त सम्पत्ति की वर्तमान स्थिति के अनुरूप सम्पत्तिकर वसूल किया जावेगा।
समस्त प्र. सहायक सम्पत्तिकर अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है अखिल भारतीय स्थानीय शासन संस्थान, भोपाल द्वारा किये जा रहे जी.आई.एस. सर्वेक्षण के डाटा को रेंडमली निरीक्षण कर जांच रिपोट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
ऐसे करदाता जो प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन उनके द्वारा सम्पत्तिकर जमा नहीं किया जा रहा है उनकी सूची प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय से प्राप्त कर उनसे वसूली की कार्यवाही की जाना है।
ई-नगर पालिका पोर्टल पर डिमांड अपडेट करने के लिए पत्र लिखे।
ऐसे नामांतरण जो अविवादित/मृत्यु प्रमाण पत्र आदि आधारित हो, उनका नियमानुसार त्वरित निराकरण किया जाए,
नगर पालिक निगम, उज्जैन सीमा क्षेत्रांतर्गत समस्त सिंहस्थ क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले भूमि सर्वे नम्बर की जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार सम्पत्तिकर जमा कराने की प्रक्रिया की जाए,
प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को सम्पत्तिकर समीक्षा बैठक आयोजित की जाए,
समस्त झोन कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की सूची तैयार की जाए,
प्रत्येक झोन कार्यालय में बकायादारों से दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क स्थापित कर बकाया सम्पत्तिकर की जानकारी प्रदाय कर सम्पत्तिकर जमा कराये जाने हेतु प्रेरित किया जाए,
डिफाल्टर बकायादरों के नाम की अंतिम सूची की जानकारी समाचार-पत्रों में प्रकाशित, झोन कार्यालय पर चस्पा एवं शहर के मुख्य चौराहों पर स्थापित एल.ई.डी. स्क्रीन आदि पर डिस्प्ले की जावेगी।
सभी व्यवसायी अपने सम्पत्तिकर जमा की रसीद अपने प्रतिष्ठान पर रखे एवं निगम अधिकारी/कर्मचारी द्वारा चाहे जाने पर प्रस्तुत करें, इस बाबत ए.आर.ओ. समस्त व्यवसायी को सूचित करें। वित्तीय वर्ष 2023-24 में सम्पत्तिकर लक्ष्यानुसार अधिक से अधिक वसूली का कार्य किया जाए।
बैठक में सहायक आयुक्त श्रीमती नीता जैन, श्रीमती कीर्ति चौहान, श्रीमती पूजा गोयल, प्रभारी सहायक यंत्री श्री सुनील जैन, एवं समस्त प्रभारी सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी उपस्थित रहे।