
बदनावर.मनीष शर्मा.दैनिक मालवा हेराल्ड | संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सितम्बर 2022 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें ४९ नंबर पर बदनावर की संस्कृति सोमानी का नाम आने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। संस्कृति भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी की बेटी है। संस्कृति का लक्ष्य शुरू से ही भारतीय प्रशानिक सेवा से जुड़ने का ही रहा है। पूरे देश से लाखो लोगो के बीच ९३३ विद्यार्थी का चयन हुआ है, उसमे संस्कृति ने ४९ नॅम्बर पर आकर मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। संस्कृति की प्रारंभिक शिक्षा बदनावर के उन्नति स्कूल एवं काश्यप विद्यापीठ में हुई थी। उन्होंने देश के प्रसिद्ध बनारस हिन्दू महाविद्यालय से बी-टेक की डिग्री हांसिल की |एमबीए की पढाई पूरी करने के पश्चात बंगलौर में गोल्डमन सॅक्स जो कि अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निवेश बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी है में कार्य किया | उनका सालाना पैकेज ३६ लाख था, यह बहुराष्ट्रीय कंपनी राजस्व के हिसाब से दुनिया में निवेश बैंकों की सूची में दूसरे स्थान पर है, कंपनी ने उन्हें ट्रेनिंग के लिए अमेरिका भी भेजा था । किन्तु अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए संस्कृति इस नौकरी से इस्तीफा देकर दिल्ली से UPSC की तैयारी में लग गई। पहले अटेम्प में सफलता नहीं मिलने से निराश ना होकर दुगनी मेहनत से फिर तैयारी की और आज नतीजा सबके सामने है। बदनावर क्षेत्र से पहली बार कोई इस पद के लिए किसी का चयन हुआ है। मालवा हेराल्ड परिवार नगर की बेटी को हार्दिक शुभकामनाऐं प्रेषित करता है।