top of page

10वीं की परीक्षा में सप्लीमेंट्री आने पर छात्र ने लगाई फांसी

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | आज एक दुखद घटना सामने आई है, 10वीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगा ली। परिजन जब तक उसे लेकर अस्पताल पहुंचे काफ़ी देर हो चुकी थी। छात्र का रिजल्ट दोपहर में ही आया था। जिसमें वह एक विषय में फेल हो गया था।


माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि दोपहर में निजी अस्पताल से एक बालक की फांसी लगाने से हुई मौत की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। शव पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों से जानकारी लेने पर सामने आया कि मृतक बालक शिवराज पिता नरेन्द्रसिंह पंवार (15) ग्राम उज्जैनिया घट्टिया का रहने वाला है। शिवराज कक्षा 10 वीं का छात्र था। दोपहर में उसका रिजल्ट आया था, उस समय परिवार गांव में निकल रही कलश स्थापना यात्रा में गया था। लौटने पर पिता ने दरवाजा बंद पाया और नहीं खुलने पर तोड़ा। पुत्र फंदे पर लटका हुआ था। मृतक छात्र के चाचा श्यामसिंह ने बताया कि शिवराज को सामाजिक विज्ञान में सप्लीमेंट्री आई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page