top of page

उज्जैन । वैधशाला से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में उज्जैन जिले में औसत 8.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। इसमें उज्जैन तहसील में एक, घट्टिया में 16.8, नागदा में 6, बड़नगर में 13, महिदपुर में 17, झारड़ा में 5, तराना में 3.3 और माकड़ोन तहसील में 12 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। एक जून से लेकर आज दिनांक तक उज्जैन जिले में औसत 38.4 मिमी वर्षा दर्ज हो चुकी है।
आज भी ज़िले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है । आगामी 30 जून तक उज्जैन में तेज़ बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं । पिछले कुछ दिनों में हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है ।
bottom of page