top of page

सूने मकान में चोरी हुई की वारदात

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड । सूने मकान में चोरी की वारदात होना सामने आया है। परिवार ने मामले की शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज कराई है। एकतानगर में रहने वाला मोहम्मद अखलाक किराना दुकान चलता है। पांच दिन पहले परिवार के साथ शादी में शामिल होने उत्तरप्रदेश गया था। सोमवार सुबह लौटकर आने पर ताला टूटा मिला। चोरों ने घर का सामान अस्त-व्यस्त करते हुए अलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, 2 हेमर मशीन और कुछ नगदी चोरी कर लिया था।


चिमनगंज थाना पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आशंका जताई गई है कि वारदात को नशा करने वालों ने अंजाम दिया है। जिसके चलते कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है। एक अन्य वारदात में ई-रिक्शा की बेटरी चोरी होने पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रात में अज्ञात बदमाशों ने मालीपुरा में घर के बाहर खड़ी शुभम परिहार की ई-रिक्शा से हजारों रुपये कीमत की 2 बेटरी चोरी कर ली।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page