top of page

हथियार डंडे लेकर निकले बदमाशों ने मचाया गदर

उज्जैन। रात में मक्सीरोड पर बदमाशों ने जमकर गद्दर मचाया और वाहनों के कांच फोडऩा शुरु कर दिया। बदमाशों ने राहगिरों के साथ मारपीट भी की। बदमाशों का गद्दर देख क्षेत्र के लोग दहशत में आ गये थे और पंवासा थाने का घेराव कर दिया।


मक्सीरोड स्थित प्रतापनगर शराब दुकान के बाहर कुछ बदमाश एकत्रित हुए और नशा करने के बाद गद्दर मचाया शुरु कर दिया। बदमाशों के हाथों में हथियार, डंडे थे। उन्होने राह चलते वाहनों में तोडफोड शुरु कर दी। लोगों ने विरोध का प्रयास किया तो मारपीट की जाने लगी। बदमाश प्रतापनगर से बजरंग नगर तक उत्पात मचाते रहे। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जबकि मक्सीरोड पर पुलिस का चैकिंग अभियान चल रहा था और बदमाश बैखोफ उत्पात मचा रहे थे। पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन चुका था और सड़क मार्ग पर जाम लग गया था। आक्रोशित लोगों ने पंवासा थाने का घेराव कर दिया था। थाने के बाहर कांच फूटे वाहनों ई-रिक्शा, बस, जीप, कार, ड पर, बाइक की कतार लग गई थी। कुछ लोगों का कहना था कि बदमाशों की सं या 18 से 20 थी, जो बाइक और पैदल थे।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page