top of page

समझौता कराने आई वृद्धा की बीच-बचाव में मौत

उज्जैन । पोती और दामाद के बीच चल रहे विवाद में समझौता कराने आई दादी की बीच-बचाव के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वृद्धा की मौत की वजह सामने आ पाएगी।


बड़नगर में रहने वाली इदिया बी पति वाहिद हुसैन 74 वर्ष अपने पुत्र साजिद हुसैन के साथ पोती नगमा बी के ससुराल फाजलपुरा आई थी। नगमा बी और उसके पति रईस के बीच लाड़ली लक्ष्मी योजना के पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। नगमा ने ही दादी और अपने पिता समझौते के लिए बुलवाया था। बीती शाम दोनों परिवार मामले को लेकर चर्चा कर रहे थे उसी दौरान विवाद बढ़ गया और दामाद रईस में अपने भाई फिरोज, पिता रसीद के साथ मिलकर ससुर साजिद पर पाइप डंडे से हमला कर दिया। मारपीट होते देख इदिया बी बीज बचाओ में आई जिसे धक्का दे दिया गया। गिरते ही वृद्ध इदिया बेसुध हो गई। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह सामने आ पाएगी अगर मारपीट और चोट होना सामने आई तो धारा बढ़ाई जाएगी। फिलहाल परिजन शव लेकर बड़नगर गए हैं।


 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page