
उज्जैन/मालवा हेराल्ड | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल लोक के लोकार्पण के पूर्व सभी प्राचीन चौरासी महादेव मन्दिरों का रंग-रोगन करवाने की घोषणा की थी। इसी क्रम में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर सभी चौरासी महादेव मन्दिरों के रंग-रोगन का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। चौरासी महादेव मन्दिरों के रंग-रोगन का कार्य तीव्र गति से चल रहा है और इसे १० अक्टूबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा सभी चौरासी महादेव मन्दिरों की रंगाई-पुताई कराई जा रही है। इस कार्य हेतु श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा राशि उपलब्ध करवाई जायेगी। चौरासी महादेव मन्दिरों के रंग-रोगन का कार्य तीव्र गति से हो सके, इस हेतु बड़ी तादाद में कारीगर लगाये गये हैं।
११ अक्टूबर को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाकाल लोक का उद्घाटन करेंगे जिसमें देशभर से आये लोग हिस्सा लेंगे | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे प्रदेश की जनता से इस दिन को उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया है |