
उज्जैन। बीती रात रेडीमेड कपड़ों की दुकान का ताला तोड़कर एक बदमाश में वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश करीब 70 से 80 हजार का माल चुरा कर ले गया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। पुलिस अब बदमाश की तलाश कर रही है।
फ्रीगंज में रहने वाला रजत चावड़ा शिरसागर स्टेडियम में यंग बॉयज नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान संचालित करते हैं। सोमवार तड़के 4 बजे पुलिस ने रजत को दुकान के ताले टूटे और शटर खुली होने की सूचना दी। रजत दुकान पर पहुंचा और सीसीटीवी कैमरे चेक की है। रात 3:00 बजे के लगभग एक बदमाश दुकान के दो से तीन ताले तोड़कर अंदर आता दिखाई दिया। उसने सबसे पहले गल्ले में रखे 20 हजार रुपए की सिलक अपनी जेब में रखी। उसके बाद कपड़े सिलेक्ट करना शुरू कर दिया। करीब 1 घंटे में उसने 40 से 50 जोड़ी कपड़े एक झोले में भरे और भाग निकला। कैमरे में कैद हुआ बदमाश 18 से 20 वर्ष का दिखाई दे रहा है जिसकी छाती पर टैटू बना हुआ था। कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर चोरी करने वाले बदमाश की तलाश कर रही है।
------------------------------------
ओम साईं भंडार में हुई वारदात
------------------------------------
आगर रोड इंदिरा नगर चौराहा पर एयर फ्रेश ओम साईं भंडार में भी बदमाश ने ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दे दिया। सुबह दुकान संचालक लोकेश पिता गोवर्धन लाल निवासी राजीव नगर पहुंचा तो चोरी का पता चला। अज्ञात बदमाश गल्ले में रखी नगदी और महंगी सिगरेट के पैकेट चुरा कर ले गया था। मामले की जानकारी मिलने पर चिमनगंज थाना पुलिस ने जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया है और चौराहा पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देख रही है।
----------------------------------
सूने मकानों में भी हो रही चोरी
----------------------------------
शहर में पिछले एक सप्ताह से लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं। इंदिरा नगर और शिरसागर दुकान में हुई चोरी की वारदात से पहले चोरों ने आगर रोड स्थित शिवांश पैराडाइज में धावा बोला था और सूने मकान से लाखों के आभूषण और नगदी चोरी कर लिए थे। यहां आए बदमाश कार में सवार थे। नीलगंगा थाना क्षेत्र के हनुमान नाका, शास्त्री नगर और तिरुपति ड्रीम्स में भी मकान सूना होने का फायदा बदमाशों ने उठाकर वारदातें की है।